Batwara 1947: हेमा मालिनी ने किया ‘बंटवारा 1947’ का रिव्यू, सनी देओल की एक्टिंग पर कही ये बात

Batwara 1947: हेमा मालिनी ने किया ‘बंटवारा 1947’ का रिव्यू, सनी देओल की एक्टिंग पर कही ये बात

Hema Malini On Batwara 1947 Starcast: हेमा मालिनी ने सनी देओल की फिल्म 'बंटवारा 1947' देखी. फिल्म देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया और इस पिक्चर पर अपना रिएक्शन दिया है.

Hema Malini On Batwara 1947 Starcast: सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की खूब तारीफ हो रही है. 14 अगस्त को ये पिक्चर रिलीज हुई है, जिसमें सनी देओल एक्शन अवतार में तो दिखे हैं, साथ ही उनकी ये फिल्म धर्म से ऊपर उठकर इंसानियत, प्रेम और आपसी भाईचारे का एक संदेश देती है. हेमा मालिनी ने भी इस खास मैसेज के लिए फिल्म की तारीफ की है. दरअसल, उन्होंने हाल ही ये फिल्म देखी. देखने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर इसको लेकर एक पोस्ट किया.

हेमा मालिनी ने अपने सौतेले बेटे सनी देओल की एक्टिंग की भी तारीफ की है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में उन्होंने लिखा, “मैंने कल ‘बंटवारा’ देखी. ये सच में बहुत शानदार फिल्म है. ये एक साफ संदेश देती है कि आज देश को किस चीज की जरूरत है. ये हमें याद दिलाती है कि नफरत और बंटवारे से कहीं ज्यादा जरूरी इंसानियत, आपसी सम्मान और भाईचारा है. मुझे उम्मीद है कि ये प्यारा संदेश लोगों को अपनी सोच बदलने और नफरत के बजाय दयालुता चुनने के लिए प्रेरित करेगा.”

हेमा मालिनी ने और क्या कहा?

हेमा मालिनी ने आगे लिखा, “राजकुमार संतोषी का डायरेक्शन शानदार है. सनी देओल और शबाना आजमी ने शानदार एक्टिंग की है. करण देओल और प्रीति जिंटा ने भी अच्छी एक्टिंग की है. आमिर खान को ऐसी सदाबहार फिल्म बनाने के लिए बधाई, जिसका संदेश सच में आज के समय की जरूरत है.” बता दें कि इन सितारों के अलावा कनिका कपूर, अभिमन्यु सिंह और अली फजल भी ‘बंटवारा 1947’ में नजर आए हैं. इन सभी के काम की तारीफ हो रही है.

ये भी पढ़ें-

न आवारापन 2, न बंटवारा 1947 रवीना टंडन ने मार ली बाजी, फिल्म ने 3 दिन में छापे 110 करोड़

पहले वीकेंड ही फुस्स हुई सनी देओल की बंटवारा 1947, 4 हिट्स के बाद क्या विजय रथ पर लगेगा विराम?

‘बंटवारा 1947’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

‘बंटवारा 1947’ ने तीन दिनों में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 26.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. पहले दिन इस फिल्म ने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. दूसरे दिन कमाई में बढ़ोतरी और फिल्म के खाते में 13.50 करोड़ रुपये आए. तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई हुई. देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई का सिलसिला कहां तक जाता है.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More