हम 3-4% हिंदुओं को बर्दाश्त…पाकिस्तानी राष्ट्रपति के बयान पर जावेद अख्तर का ‘मिस्टर 10 परसेंट’ वाला तंज

हम 3-4% हिंदुओं को बर्दाश्त…पाकिस्तानी राष्ट्रपति के बयान पर जावेद अख्तर का ‘मिस्टर 10 परसेंट’ वाला तंज

पाकिस्तानी राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने वहां रहने वाले 'हिंदुओं' पर विवादित बयान दिया. इस बयान पर जावेद अख्तर ने '10 परसेंट' वाला तंज कसते हुए जरदारी को करारा जवाब दिया है.

Javed Akhtar On Pakistani President Asif Ali Zardari: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हाल ही में वहां के हिंदू अल्पसंख्यकों पर एक बयान दिया था, जिसके बाद अब स्क्रीनराइटर जावेद अख्तर ने उनपर तीखा हमला बोला है. पाकिस्तानी स्वतंत्रता दिवस का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें जरदारी कहते दिखाई दे रहे हैं कि पाकिस्तान के मुसलमान इस सोच के हैं कि वो वहां रहने वाले 3-4 फीसदी मुसलमानों को बर्दाश्त करते हैं.

जरदारी के विवादित बयान पर जावेद अख्तर ने एक्स (पहले ट्विटर) पर एक पोस्ट के जरिए ‘मिस्टर 10 परसेंट’ वाला तंज़ कसा. उन्होंने लिखा, “पाकिस्तान के मिस्टर जरदारी तब लाइमलाइट में आए थे, जब उनसे बेनजरीन भुट्टो ने शादी की थी. उन्होंने कहा है कि वो अपने देश में 3-4 फीसदी हिंदुओं की आबादी को बर्दाश्त करते हैं. मैं ये बात समझता हूं मिस्टर जरदारी कि आप हमेशा दुनिया के उन सभी लोगों के प्रति असंवेदनशील रहते हैं, जो कि 10 फीसदी से कम हैं.”

जरदारी ने क्या कहा?

राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने पाकिस्तान के स्वतंत्रता दिवस यानी 14 अगस्त के दिन एक कार्यक्रम को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा, “भारत के लोगों का नजरिया अलग है. उनके दिमाग में अपना एजेंडा रहता है. वो अखंड भारत पर यकीन करते हैं. पर इन सबके बीच और भी बहुत कुछ है, जो वो भूल गए हैं.”

आगे पाकिस्तानी राष्ट्रपति कहते हैं, “हम मुसलमान हैं. वो नहीं हैं. पर हम मुसलमानों का ये माइंडसेट है कि हम पाकिस्तान में 3-4 फीसदी हिंदुओं को बर्दाश्त करते हैं. वो यहां उतने ही आजाद हैं, जितने कहीं और होंगे वो. वो उनके साथ (भारत) रहने की जगह हमारे साथ (पाकिस्तान) रहना पसंद करेंगे.

’10 परसेंट’ वाला तंज क्यों?

जावेद अख्तर ने आसिफ अली जरदारी पर निशाना साधते हुए पोस्ट में 10 परसेंट का जिक्र किया. उनके इस पोस्ट को आसिफ अली जरदारी पर तंज़ के तौर पर इसलिए देखा जा रहा है, क्योंकि आसिफ अली जरदारी के विरोधी उनपर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उन्हें ‘मिस्टर 10 परसेंट’ कहा करते थे. पाकिस्तानी राष्ट्रपति पर कमीशन और रिश्वेत लेने के आरोप के बाद उन्हें ‘मिस्टर 10 परसेंट’ कहा जाने लगा था.

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More