बॉक्स ऑफिस की जंग छोड़िए, अमीरी में Emraan Hashmi और Sunny Deol में कौन आगे? जानें नेटवर्थ
Emraan Hashmi And Sunny Deol Net Worth: इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' और सनी देओल की 'बंटवारा 1947' का बॉक्स ऑफिस पर क्लैश हो रहा है. इस बीच चलिए दोनों सुपरस्टार्स की नेटवर्थ की बात करते हैं.
Emraan Hashmi And Sunny Deol Net Worth: बॉक्स ऑफिस पर इमरान हाशमी अपनी फिल्म 'आवारापन 2' के जरिए सनी देओल की पिक्चर 'बंटवारा 1947' को जबरदस्त टक्कर देते नजर आ रहे हैं. कमाई के मामले में इमरान की फिल्म बहुत आगे है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि सनी अमीरी के मामले में इमरान से भी आगे हैं.
'आवारापन 2' इमरान की साल 2007 में आई इसी नाम की कल्ट फिल्म का सीक्वल है. पहले दिन से ही इस पिक्चर को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. सैकनिल्क की मानें तो इस पिक्चर ने चार दिनों में भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 91 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है.
भारत में 'बंटवारा 1947' ने चार दिनों में सिर्फ 28.50 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. यानी एक साथ रिलीज होने के बाद भी अभी सनी देओल की फिल्म इमरान की फिल्म से बहुत पीछे है. हालांकि, अगर बात नेटवर्थ की हो, तो सनी इमरान से आगे निकल जाते हैं.
रिपोर्ट्स की मानें तो सनी देओल तकरीबन 130 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं, तो वहीं इमरान हाशमी की नेटवर्थ लगभग 105 करोड़ रुपये बताई जाती है. इमरान की तुलना में सनी देओल ज्यादा अमीर हैं. हालांकि, दोनों सुपरस्टार्स की दौलत में लगभग 25 करोड़ रुपये का ही अंतर है.



