What To Watch On OTT: 3 दिन, 10 फिल्में और सीरीज… OTT पर कंटेंट की भरमार, थलपति विजय की ‘जन नेता’ भी आ रही
What To Watch On OTT: ओटीटी पर सिर्फ 3 दिनों में 10 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. थलपति विजय की 'जन नेता' और अक्षय कुमार की 'वेलकम टू द जंगल' भी शामिल हैं.
What To Watch On OTT: ओटीटी की दुनिया में अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर आए दिन कोई न कई नई फिल्म और सीरीज रिलीज होती रहती है. ओटीटी प्रेमियों को भी नए कंटेंट की रिलीज का इंतजार रहता है. अब ओटीटी पर कंटेंट की भरमार आने वाली है. दरअसल, सिर्फ 3 तीनों (19-21 अगस्त) में 10 फिल्में और सीरीज रिलीज होने जा रही हैं. लव स्टोरी भी देखने को मिलेगी, साथ ही एक्शन और कॉमेडी भी.
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलपति विजय की फिल्म ‘जन नेता’ भी ओटीटी पर दस्तक देने जा रही है. साथ ही लिस्ट में एक नाम अक्षय कुमार की फिल्म ‘वेलकम टू द जंगल’ का भी है, जिसमें परेश रावल, लारा दत्ता, तुषार कपूर, जैकलीन फर्नांडिस, सुनील शेट्टी समेत और भी कई बड़े सितारे हैं. अब ये स्टार्स ओटीटी पर धूम मचाने वाले हैं. देखिए कंटेंट की पूरी लिस्ट
OTT पर क्या देखें?
1. फ्रीफॉल: अ रेकनिंग फॉर बोइंग
- रिलीज डेट- 19 अगस्त
- OTT- नेटफ्लिक्स
2. लव इज ब्लाइंड: यूके सीजन 3
- रिलीज डेट- 19 अगस्त
- OTT- नेटफ्लिक्स
3. एवरेज जो सीजन 2
- रिलीज डेट- 19 अगस्त
- OTT- नेटफ्लिक्स
4. हियर द होल टाइम
- रिलीज डेट- 19 अगस्त
- OTT- नेटफ्लिक्स
5. आउटर बैंक्स सीजन 5
- रिलीज डेट- 20 अगस्त
- OTT- नेटफ्लिक्स
6. ब्लड सैक्रिफाइस
- रिलीज डेट- 20 अगस्त
- OTT- नेटफ्लिक्स
7. जन नेता
- रिलीज डेट- 21 अगस्त
- OTT- जी5 (ZEE5)
8. वेलकम टू द जंगल
- रिलीज डेट- 21 अगस्त
- OTT- जियो हॉटस्टार (JioHotstar)
9. चेन्नई लव स्टोरी
- रिलीज डेट- 21 अगस्त
- OTT- सोनी लिव (SonyLIV)
10. प्यार प्रेमा कल्याणम
- रिलीज डेट- 21 अगस्त
- OTT- नेटफ्लिक्स
लिस्ट में जो 10 नाम हैं, उनमें से ज्यादातर कंटेंट नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रहे हैं. वहीं कुछ कंटेंट जियो हॉटस्टार, सोनी लिव और जी5 पर हैं. अगर आपको ओटीटी पर नई फिल्में और सीरीज का इंतजार रहता है, तो आप ये कंटेंट देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें-
आंख काली हो जाती थी, हम बॉक्सर नहीं हैं अमिताभ बच्चन ने खोला 2 पॉइंट्स के चक्कर में मार खाने का राज
‘जन नेता’ क्यों खास?
इस लिस्ट में फैंस के लिए सबसे खास फिल्म थलपति विजय की ‘जन नेता’ है, क्योंकि ये उनके एक्टिंग करियर की आखिरी फिल्म है. अब वो फिल्मों में काम नहीं करेंगे. 23 जुलाई को ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. सैकनिल्क की मानें तो वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने 322.80 करोड़ रुपये की कमाई की थी. अब ये फिल्म जी5 पर रिलीज होने जा रही है.




