फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी, पैन इंडिया रिलीज को तैयार ऑस्कर के लिए सिलेक्ट हुई मराठी फिल्म गोंधल, तारीख नोट कर लें
भारत से ऑस्कर्स के लिए भेजी गई गोंधल को लेकर ऐसी खुशखबरी है जिसे सुन फैंस खुशी से झूम उठेंगे. अब ये मूवी थियेटर्स में रिलीज के लिए तैयार है. खास बात तो ये है कि फिल्म को पैन इंडिया रिलीज किया जाना है.
Gondhal Pan India Release: पिछले कुछ सालों में ऑस्कर्स में भारत का रुतबा बढ़ा है. अब पहले के मुकाबले ज्यादा फिल्में ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट हो रही हैं. इसी के साथ भारत कई ऑस्कर्स पिछले कुछ सालों में अपने नाम करने में सफल रहा है. अब साल 2026 में भी मराठी फिल्म गोंधल ने ऑस्कर्स 2026 के लिए ऑफिशियल एंट्री मार ली है. फिल्म को बेस्ट इंटरनेशनल फीचर फिल्म की कैटेगरी में सिलेक्ट किया गया है. वहीं ये फिल्म भारत की ओर से ऑस्कर्स के लिए नॉमिनेट होने की प्रबल दावेदार मानी जा रही है. ये एक मराठी फिल्म है जिसे अब फैंस भी जल्द ही सिनेमाघरों में देख सकेंगे.
क्योंकि मेकर्स अब इस फिल्म को ऑल ओवर इंडिया रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं. फिल्म को लेकर लेटेस्ट डिटेल्स आ गई हैं. नवंबर के महीने में ये फिल्म अपनी पैन इंडिया रिलीज के लिए तैयार है. ऑस्कर्स इवेंट के पहले ही देशवासियों को ये शानदार फिल्म का लुत्फ उठाने का मौका मिल रहा है. 13 नवंबर 2026 को देशभर में ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज की जानी है.
गोंधल के डायरेक्टर ने क्या कहा?
गोंधर के डायरेक्टर संतोष डावखर ने फिल्म की रिलीज के बारे में बात करते हुए कहा- जब हम लोगों ने गोंधल बनाने की तैयारी शुरू की थी तब हमने ये तय किया था कि हम इस प्रकृतिक संस्कृति, रहस्यमयी लय और अपनी जमीन की अनदेखी परतों के प्रति ईमानदार रहेंगे. काफी गहराई तक जुड़े इस लोक रोमांच की भावनात्मक गहराई को मिली ऑस्क्स एंट्री हम सभी के लिए बहुत सम्मान और खुशी की बात है. अब इस फिल्म को ऑडियंस के सामने लाना कुछ ऐसा लग रहा है कि जैसे हम इस कहानी और इसके सफर को फिर से जीने जा रहे हैं.
आगे डायरेक्टर ने कहा- अगर इमोशन्स में गहराई और सच्चाई होती है तो सिनेमाई भाषा की कोई बाधा नहीं होती है. मैं इस बाता का बहुत आभारी हूं कि देश के कोने-कोने के लोग इस पवित्र और रहस्यमयी सफर को बड़ी स्क्रीन पर एक साथ देखेंगे.
ये भी पढ़ें- Nayyi Navelli OTT Release: थिएटर्स के बाद अब OTT पर आएगी यामी गौतम की नई नवेली, कब और कहां देखें फिल्म?
6 भाषाओं में आएगी फिल्म
गोंधल फिल्म की बात करें तो ये 13 नवंबर 2026 को पूरे देश में रिलीज की जा रही है. फिल्म अपनी ऑरिजनल भाषा मराठी के अलावा हिंदी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में रिलीज की जाएगी. फिल्म की कहानी की बात करें तो ये महाराष्ट्र के एक गांव की कहानी है जहां रहस्यमयी ढंग से कुछ परंपरागत गतिविधियां होती आ रही हैं. वहीं इसे एक ट्रेडिशनल मैरिज से जोड़ा गया है जिसके बाद कहानी में कुछ हैरान कर देने वाले बदलाव होते हैं. अब देखने वाली बात होगी कि रिलीज से पहले ही ऑस्कर्स तक का सफर तय करने वाली इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर जनता का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.




