रणबीर कपूर की 4000 करोड़ी रामायण में 10,000 लोगों ने किया है काम! मेकर्स का बड़ा खुलासा
4000 करोड़ के बजट में बनी फिल्म रामायण में कई सारे कलाकारों ने काम किया है. अब मेकर्स ने ये खुलासा किया है कि इस फिल्म को बनाने में 10 हजार लोग लगे हैं. ये अपने आप में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड है.
Ramayana Movie Unknown Facts: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर की फिल्म रामायण की रिलीज जैसे-जैसे नजदीक आ रही है इसे लेकर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ती जा रही है. फिल्म का इंतजार फैंस काफी समय से कर रहे हैं और अब तो दिवाली से पहले ही इस फिल्म को रिलीज किए जाने की तैयारी पूरी हो चुकी है. फैंस अब उल्टी गिनती गिनना भी शुरू कर चुके हैं क्योंकि 4 हफ्ते के अंदर ही ये फिल्म दुनियाभर के सिनेमाघरों में ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है. फिल्म करीब 4000 करोड़ के बजट में बन रही है और दो पार्ट में रिलीज की जाएगी. इसे भारतीय सिनेमा के अब तक के इतिहास की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है.
फिल्म को बनाने में मेकर्स ने भी एड़ी चोटी का जोर लगाया है और कोई भी कमी नहीं छोड़ी है. अब मेकर्स ने ये खुलासा किया है कि इस फिल्म में दुनियाभर में 10 हजार लोगों ने काम किया है जिसमें एक्स्ट्राज से लेकर टेक्निशियन तक के नाम शामिल हैं. रामायण की टीम की तरफ से सोशल मीडिया पर बिहाइंड द सीन के कुछ विजुअल्स शेयर किए गए हैं जिसपर रणबीर कपूर, नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी बात करते नजर आ रहे हैं.
यहां देखें वीडियो-
वीडियो में क्या है?
शेयर किए गए वीडियो में कई सारे फाइट सीन्स और उनके पीछे की कहानी डिस्कस की गई है. इसमें रणबीर, यश और साई पल्लवी के कई सारे फाइटिंग सीन्स हैं. ताज्जुब की बात तो ये है कि फिल्म में सीता के रोल में साई पल्लवी भी वॉरियर अवतार में नजर आ रही हैं और दुश्मनों का बहादुरी से सामना कर रही हैं. वीडियो शेयर करने के साथ कैप्शन में लिखा है- एक लाइफ साइज एपिक, आइए नमित मल्होत्रा, रणबीर कपूर और नितेश दिवारी संग बैठते हैं और रामायण राइज ऑफ लीजेंड की शुरुआत पर डिस्कशन करते हैं. 5 नवंबर से इस फिल्म को आप अपने नजदीकी सिनेमाघरों में देख सकते हैं. एक मिनट 40 सेकंड के वीडियो में रणबीर फिल्म के डायरेक्टर और प्रोड्यूसर संग बातचीत करते नजर आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें- Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की जेलर 2 ने पार किए 300 करोड़, 3 दिन में ही 2026 की टॉप 10 फिल्मों का बनी हिस्सा
शानदार है रामायण की कास्ट
रामायण की बात करें तो इसमें रणबीर कपूर भगवान राम के रोल में नजर आएंगे. वहीं दूसरी तरफ फिल्म में मां सीता के रोल में साई पल्लवी होंगी. फिल्म में रवि दुबे ने भगवान लक्ष्मण का रोल प्ले किया है और लीड विलेन रावण के रोल में साउथ सुपरस्टार यश नजर आए हैं. इसके अलावा फिल्म में हनुमान जी के रोल में सनी देओल और जटायू के रोल में अनुपम खेर हैं. फिल्म दुनियाभर में 40 अलग-अलग भाषाओं में 5 नवंबर 2026 से रिलीज के लिए तैयार है.




