Ramayana: हाथ में डमरू और त्रिशूल… दिखा यश का रौद्र रूप, ‘रामायण’ का ‘रावण तांडव’ सॉन्ग रिलीज
Yash Ravana Tandav Song: नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी फिल्म 'रामायण' से यश का एक गाना रिलीज किया गया है, जिसमें वो त्रिशूल और डमरू लिए तांडव करते नजर आ रहे हैं.
Ramayana Movie Yash Ravana Tandav: जहां एक तरफ रणबीर कपूर और यश की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ की खूब चर्चा हो रही है, तो वहीं दूसरी तरफ इस फिल्म से मेकर्स ने एक वीडियो जारी करके यश के किरदार का रौद्र रूप दिखाया है. यश इस फिल्म में रावण के किरदार में नजर आने वाले हैं. अब मेकर्स ने जो वीडियो जारी किया, वो एक सॉन्ग वीडियो है. इसे ‘रावण तांडव’ नाम दिया गया है.
अब तक टीजर, ट्रेलर, साथ ही फिल्म के और भी कई वीडियोज में यश के किरदार की झलक दिख चुकी है. हालांकि, इस वीडियो में उनका काफी अलग अवतार देखने को मिल रहा है. हाथ में त्रिशूल और डमरू लिए वो तांडव करते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो के सामने आते ही यश ने अपने दमदार परफॉर्मेंस के जरिए सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान खींच लिया है.
किसने दी गाने को आवाज?
विशाल डडलानी ने इस गाने को आवाज दी है. लिरिक्स कुमार विश्वास ने लिखे हैं. रिलीज होते ही यश का ये ‘रावण तांडव’ सॉन्ग चर्चा में आ गया. ऐसा इसलिए क्योंकि इसमें यश का बिल्कुल अलग अवतार देखने को मिल रहा है. अब इस फिल्म की रिलीज में ज्यादा समय नहीं बचा है. अब रिलीज के बाद देखना होगा कि यश पर्दे पर कैसा कमाल दिखाते हैं.
‘रामायण’ रिलीज डेट
‘रामायण‘ 5 नवंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. यश ने न सिर्फ इस फिल्म में रावण का रोल प्ले किया है, बल्कि उन्होंने नमित मल्होत्रा के साथ मिलकर इस फिल्म को प्रोड्यूस भी किया है. नितेश तिवारी इसके डायरेक्टर हैं.
ये भी पढ़ें-
सनी देओल का रामायण से फर्स्ट लुक आ गया सामने? नमित मल्होत्रा की इतनी सॉलिड है प्लानिंग
भाई दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे मीका सिंह, बोले- वह शराब नहीं पीते हैं
‘रामायण’ की एडवांस बुकिंग शुरू
जहां एक तरफ यश इसमें रावण का रोल कर रहे हैं, तो वहीं दूसरी तरफ रणबीर कपूर भगवान राम का रोल कर रहे हैं. साई पल्लवी, अरुण गोविल, रुकुल प्रीत सिंह, रवि दुबे और सनी देओल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं. 20 अक्टूबर से इस पिक्चर की एडवांस बुकिंग भी शुरू हो चुकी है.




