Jailer 2 Movie: 2026 की टॉप 5 मूवीज में शामिल हुई रजनीकांत की जेलर 2, मिर्जापुर-टॉक्सिक समेत इन 5 फिल्मों को चटाई धूल

Jailer 2 Movie: 2026 की टॉप 5 मूवीज में शामिल हुई रजनीकांत की जेलर 2, मिर्जापुर-टॉक्सिक समेत इन 5 फिल्मों को चटाई धूल

साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 सिनेमाघरों में धमाल मचा रही है. फिल्म की औसतन कमाई 100 करोड़ से भी ऊपर जा रही है. इसे एक्सटेंडेड वीकेंड का भी खूब फायदा मिला है.

Jailer 2 Box Office: साउथ सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म जेलर 2 सिनेमाघरों में भौकाल काट रही है. फिल्म ने काफी अच्छी कमाई कर के दिखाई है. 4 दिनों में ही इस फिल्म ने 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन कर के दिखा दिया है. फिल्म ने एक्सटेंडेड वीकेंड और दशहरा फेस्टिव सीजन का पूरा फायदा उठाया है और उम्मीद है कि दशहरा तक इसकी कमाई ऐसे ही जारी रहेगी. अगर फिल्म अपने इस फ्लो को आगे के लिए भी जारी रखती है तो इसके लिए 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन चुटकियों में बन जाएगा. ऐसे में फिल्म की हर तरफ चांदी ही चांदी है.

साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्म रामायण 2 हफ्तों में रिलीज होने जा रही है. तब तक फिल्म के पास अच्छा कलेक्शन करने का पूरा स्कोप है. ऐसे में इस फिल्म से आनेवाले समय में चमत्कारी कमाई की उम्मीद जताई जा रही है. आइए जानते हैं कि 4 दिन में रजनीकांत की जेलर 2 ने क्या कमाल किया है.

जेलर 2 ने कितने रुपये कमाए?

रजनीकांत की जेलर 2 फिल्म ने रिलीज के 4 दिन में ताबड़तोड़ कमाई कर के दिखाई है. फिल्म ने रिलीज के ओपनिंग डे पर कमाल का प्रदर्शन किया और 59.70 करोड़ कमाए. दूसरे दिन इस फिल्म ने 37.10 करोड़ की कमाई की. तीसरे दिन फिल्म का कलेक्शन 47.25 करोड़ रुपये का रहा. वहीं चौथे दिन फिल्म ने 55.85 करोड़ कमाए और इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिला. अब फिल्म का 4 दिनों का कुल नेट कलेक्शन 199.90 करोड़ का हो गया है.वहीं सैकनिल्क की रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 234.25 करोड़ रुपये का रहा है. फिल्म ने विदेश से 190 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. ऐसे में इस फिल्म का 4 दिनों का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 424.25 करोड़ रुपये का हो गया है जो आसाधारण है.

4 दिन में ही 2026 की टॉप 5 फिल्म बनी जेलर 2

जेलर 2 फिल्म का तहलका दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर देखने को मिल रहा है. फिल्म ने एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. इस फिल्म ने 4 दिनों में 400 करोड़ पार कर लिया है और 2026 की बड़ी-बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. कलेक्शन के मामले में इस फिल्म ने टॉक्सिक, जन नेता, पेड्डी, मिर्जापुर और बेथलेहम कुडुंबा युनिट को धूल चटा दी है. फिल्म ने इसी के साथ 2026 की टॉप 5 फिल्मों में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली है.

ये भी पढ़ें- मुझे डर लग रहा है टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग के बाद सदमे में बॉलीवुड, मिलने पहुंचीं दिशा पाटनी

इन फिल्मों से पीछे है जेलर 2

4 दिन में ही फिल्म ने 2026 की सैकड़ों फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. साथ ही इस फिल्म के आगे अब चार फिल्में ही हैं जिसमें कुछ का रिकॉर्ड तो ये बहुत जल्द ही तोड़ देगी. फिल्म के आगे अब 449 करोड़ कमाने वाली हनुमान अंश, 450 करोड़ कमाने वाली सनी देओल की बॉर्डर 2, वहीं 520 करोड़ कमाने वाली दृश्यम 3 और 1778 करोड़ कमाने वाली धुरंधर 2 का नाम शामिल है.

पुनीत उपाध्याय
पुनीत उपाध्याय

पत्रकारिता जगत में 7 साल पूरे कर चुके पुनीत उपाध्याय रायबरेली से ताल्लुक रखते हैं. वे टीवी 9 के डिजिटल विंग में साल 2022 से सीनियर सब एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं. कला, संगीत, सिनेमा, साहित्य पर लिखने का शौक रखते हैं. साथ ही इससे जुड़ी हर छोटी, बड़ी और रोचक खबरें पाठकों तक पहुंचाते हैं. इसके अलावा वे अन्य बीट्स में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. पुनीत मानते हैं कि कला सिर्फ मनोरंजन का साधन नहीं बल्कि उससे इतर अंतरमन से जुड़ने और समाज से रूबरू होने का एक सार्थक जरिया भी है. CSJM कानपुर युनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन करने के बाद पुनीत ने ITMI (इंडिया टुडे मीडिया इंस्टिट्यूट) से मास कॉम्युनिकेशन में पीजी डिप्लोमा का कोर्स किया है. पुनीत की पहली जॉब आज तक में थी जहां उन्होंने 4 साल सब एडिटर की पोस्ट पर काम किया और मनोरंजन बीट के लिए अपनी सेवाएं दीं. पुनीत की रुचि लिखने में है और वे कलम की धार से समाज में बदलाव लाने में विश्वास रखते हैं. इसके अलावा उनकी रुचि आध्यात्म, साहित्य, गायन, दर्शन, क्रिकेट और मनोविज्ञान में है.

Read More