Tiger Shroff Firing Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का VIDEO आया, 5 गोलियों से मचा हड़कंप, इधर-उधर भागने लगे लोग

Tiger Shroff Firing Video: टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग का VIDEO आया, 5 गोलियों से मचा हड़कंप, इधर-उधर भागने लगे लोग

Tiger Shroff Firing Video: टाइगर श्रॉफ पर रविवार की शाम मुंबई के जुहू में करीब पांच राउंडड फायरिंग हुई. इस हमले में टाइगर सुरक्षित हैं. हमले का एक वीडियो भी सामने आया है.

Tiger Shroff Firing Video: बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे और एक्शन स्टार टाइगर श्रॉफ पर रविवार की शाम मुंबई के जुहू में करीब पांच राउंडड फायरिंग हुई. टाइगर फुटबॉल खेलकर अपनी गाड़ी से ग्राउंड से निकल रहे थे, तभी गेट पर उनकी गाड़ी पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई गईं. इस हमले के दौरान कई फैंस वहां उनका वीडियो बना रहे थे. ऐसे में गोलीबारी की ये घटना भी कैमरे में कैद हो गई. मुंबई पुलिस ने बताया कि हमले में टाइगर को गोली नहीं लगी है और वो सुरक्षित हैं. हालांकि उनके कार ड्राइवर समेत दो लोग घायल हुए हैं.

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि टाइगर श्रॉफ की गाड़ी जुहू के जेवीपीडी ग्राउंड से बाहर निकल रही है. गेट पर भीड़ होने की वजह से रफ्तार बेहद धीमी है. फैंस अपने चहेते स्टार को कैमरे में कैद करने को बेताब हैं, तभी गोलियां की तड़तड़ाहट से माहौल बदल जाता है और वहां भगदड़ जैसी स्थिती बन जाती है.

पांच राउंड फायरिंग की आवाज

वीडियो में आ रहे आवाज से साफ है कि वहां पर करीब पांच राउंड फायरिंग की गई है. फायरिंग शुरू होते ही लोग चीखने चिल्लाने लगते हैं और इधर उधर भागने लगते हैं. कुछ लोग टाइग भाई टाइगर भाई भी चिल्लाते हैं. बताया जा रहा है कि हमलावर तीन लोग थे और बाइक पर सवार होकर आए थे. फायरिंग के बाद हमलावर फरार हो गए. पुलिस ने 15 टीमें गठित की हैं और हमलावरों की तलाश की जा रही है.

इस घटना के बाद टाइगर के ड्राइवर को लीलावती अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं एक अन्य 35 साल के शख्स को कूपर अस्पताल में भर्ती किया गया है और उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है.

लॉरेंस गैंग ने ली हमले की जिम्मादारी

इस हमले के जिम्मेदारी लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर ली है. पोस्ट में लिखा गया है, “जय महाकाल…जय श्री राम. राम राम जी सभी भाइयों को. आज जो ये टाइगर श्रॉफ का काम हुआ है, इसकी जिम्मेदारी, मैं अनिल पंडित और हरमन संधू लेते हैं. इसको हमने कॉल कर के समझाया था, पर इसको समझ नहीं आई, इसलिए आज इसको बढ़िया तरह से समझा दिया. और जो भी मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में हमारी बात नहीं सुनेगा या सलमान खान के साथ काम करेगा, अगला नंबर उसका होगा. वेट एंड वॉच.”

मोहम्मद आसिफ
मोहम्मद आसिफ

मोहम्मद आसिफ टीवी9 हिंदी डॉट कॉम में नवंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन के हेड के तौर पर अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे हैं. वो एंटरटेनमेंट जगत से जुड़ी हलचल पर पैनी नजर रखते हैं. सिनेमा और सितारों में आसिफ खास दिलचस्पी रखते हैं. आसिफ को नई नई वेब सीरीज और फिल्में देखना काफी पसंद है. टीवी9 हिंदी डॉट कॉम से पहले आसिफ एबीपी न्यूज़ की हिंदी वेबसाइट में एबीपी लाइव डॉट कॉम में काम कर रहे थे. एबीपी लाइव डॉट कॉम में आसिफ ने करीब साढ़े 6 साल तक काम किया है. साल 2016 में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट आसिफ ने एबीपी न्यूज की वेबसाइट से ही अपने करियर की शुरुआत की थी. एबीपी में आसिफ ने एंटरटेनमेंट सेक्शन संभाला. इसके अलावा वहां होम पेज और स्पोर्ट्स सेक्शन में भी उन्होंने काम किया. आसिफ ने दिल्ली के इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मास कम्यूनिकेशन से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है. इससे पहले उन्होंने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से मास मीडिया में ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की. आसिफ ने स्कूल की पढ़ाई भी देश की राजधानी दिल्ली से ही की है. उन्हें को क्रिकेट खेलना, ओटीटी पर कंटेंट देखना, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताना पसंद है.

Read More