Mirzapur The Movie: कालीन भैया की गद्दी खतरे में! टीजर में दिखा असली विलेन

Mirzapur The Movie: कालीन भैया की गद्दी खतरे में! टीजर में दिखा असली विलेन

Mirzapur The Movie: 'मिर्जापुर' वेब सीरीज पर बनी फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' में इस बार कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी) की गद्दी को एक नए एक्टर से भी बड़ा खतरा होने वाला है. इसका हिंट फिल्म के टीजर में मिल चुका है.

Mirzapur The Movie: प्राइम वीडियो की वेब सीरीज ‘मिर्जापुर’ के तीनों सीजन को लोगों का काफी प्यार मिला. इसका नाम भारत की मोस्ट-पॉपुलर सीरीज में भी शुमार है. अब मेकर्स इस सीरीज को फिल्म का रूप दे रहे हैं. नाम है- मिर्जापुर: द मूवी. ये फिल्म इसी साल 4 सितंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. एक बार फिर से कालीन भैया (पंकज त्रिपाठी), मुन्ना भैया (दिव्येंदु शर्मा) और गुड्डू भैया (अली फजल) का भौकाल देखने को मिलेगा. हालांकि, मेकर्स ने इस फिल्म में ऐसे एक्टर को भी कास्ट किया है, जो सीरीज का हिस्सा नहीं था. वहीं फिल्म में एंट्री करके वो कालीन भैया के लिए मुसीबत बनता दिखेगा.

यहां जिस एक्टर की बात हो रही है वो हैं जितेंद्र कुमार, जो प्राइम वीडियो की ही सीरीज ‘पंचायत’ में सचिव जी के रोल के लिए फेमस हैं. 25 जून को मेकर्स ने ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर वीडियो जारी किया. टीजर में जितेंद्र का एक ऐसा डायलॉग है, जिससे लगता है कि वो कालीन भैया के लिए सबसे बड़ा खतरा बन सकते हैं और गद्दी के लिए जंग करते नजर आ सकते हैं.

यहां देखें ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का टीजर वीडियो

टीजर वीडियो में 57 सेकेंड पर एक सीन है, जहां गुड्डू भैया कार चलाते दिख रहे हैं. उनके साथ गाड़ी में जितेंद्र कुमार भी बैठे हैं. गुड्डू भैया कहते हैं, “हमलोग चला रहे हैं कालीन भैया का साम्राज्य.” इसपर जितेंद्र कहते हैं, “हमें साम्राज्य चलाना नहीं है गुड्डू भैया, बनाना है.” इस डायलॉग से जाहिर है कि जितेंद्र कुमार का फिल्म में काफी अहम रोल होने वाला है.

ये भी पढ़ें-

तेलुगु फिल्म का OTT पर रिकॉर्ड, प्रोजेक्ट हेल मैरी-माइकल जैसी हॉलीवुड फिल्म को पछाड़ा

अनुपमा को लगा झटका, नागिन 7 की धमाकेदार विदाई, टॉप 20 TV शोज की टीआरपी लिस्ट

कालीन भैया के साथ जितेंद्र की भिड़ंत

टीजर से ऐसा मालूम होता है कि या तो जितेंद्र, कालीन भैया के साम्राज्य को अपने नाम करने के लिए लड़ते दिखेंगे या फिर वो अपना साम्राज्य बनाते नजर आएंगे, जिसको लेकर कालीन भैया के साथ भिड़ंत तय है. टीजर सामने आने के बाद ही सोशल मीडिया पर इस फिल्म की चर्चा तेज हो गई है. ‘मिर्जापुर’ सीरीज का तगड़ा फैन बेस है. ऐसे में लोग इस फिल्म के लिए भी काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More