Tiger Shroff Firing: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइकसवार 3 बदमाशों ने की गोलीबारी, ड्राइवर और रिक्शा चालक घायल

Tiger Shroff Firing: मुंबई में टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग, बाइकसवार 3 बदमाशों ने की गोलीबारी, ड्राइवर और रिक्शा चालक घायल

बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर मुंबई के जुहू में गोलीबारी हुई है. बाइक पर सवार तीन अज्ञात लोगों ने फायरिंग की है. मुंबई पुलिस मामले की जांच में जुट चुकी है.

Firing On Tiger Shroff: बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. मुंबई के जुहू इलाके में उनकी गाड़ी पर फायरिंग हुई है. मिली जानकारी के मुताबिक बाइक पर आए तीन अज्ञात लोगों ने गोलीबारी की. 5-7 राउंड फायरिंग होने की जानकारी है. इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और एक रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है. गोलीबारी के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं है. पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है. फिलहाल मुंबई पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

टाइगर श्रॉफ भी गाड़ी में सवार थे. हालांकि, अच्छी बात ये बात रही कि इस घटना में वो बिल्कुल सुरक्षित हैं. उन्हें गोली नहीं लगी. पुलिस का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है. मुंबई पुलिस की तरफ से बयान भी सामने आया है. बयान में कहा गया, “जुहू पुलिस स्टेशन के अंतर्गत गोलीबारी की घटना सामने आई है. टाइगर श्रॉफ सुरक्षित हैं. उन्हें गोली नहीं लगी है. मामले की आगे की जांच चल रही है.”

टाइगर श्रॉफ इस घटना में बिल्कुल सुरक्षित हैं, लेकिन खबर है कि उनका ड्राइवर इस दौरान घायल हो गया. साथ ही एक रिक्शा चालक के भी घायल होने की खबर है.

खबर में अपटे जारी है…

जयप्रकाश सिंह
जयप्रकाश सिंह

जयप्रकाश सिंह का नाम देश के चुनिंदा क्राइम रिपोर्टर में आता है. लंबे समय से टीवी जर्नलिस्ट के तौर पर सेवाएं जारीं. करीब तीन दशकों से सक्रिय पत्रकारिता का हिस्सा. प्रोड्यूसर, एंकर और क्राइम रिपोर्टर की भूमिका. फिलहाल टीवी9 भारतवर्ष में एसोसिएट एडिटर के रूप में मुंबई से कार्यरत. इसके पहले 2012 से 2022 तक मुंबई में इंडिया टीवी के ब्यूरो चीफ रहे. 2005 से 2012 तक नेटवर्क18 ग्रुप के आईबीएन7 चैनल में डिप्टी ब्यूरो चीफ की जिम्मेदारी संभाली. 2004 से 2005 तक सहारा समय मुंबई में बतौर सीनियर स्पेशल कॉरस्पॉन्डेंट काम किया. 2002 से 2004 तक मुंबई ब्यूरो में बीएजी फिल्म्स के चीफ रहे. नवभारत टाइम्स मुंबई में 1997 में जॉइन किया और यहां 2 साल काम किया. इससे पहले भी चार संस्थानों में काम किया.

Read More