घमंड के लिए हत्या करना चाहता है… टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामले पर भड़के राम गोपाल वर्मा
Tiger Shroff Firing: फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग मामले पर प्रतिक्रिया दी है. उनक कहना है कि अब ऐसा लगता है कि अब ये सब घमंड के लिए हो रहा है.
Ram Gopal Varma On Tiger Shroff Firing Incident: बॉलीवुड एक्टर टाइगर श्रॉफ पर हुई फायरिंग की घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है. घटनास्थल से फायरिंग के जो वीडियोज सामने आए वो दिल दहला देने वाले हैं. कुछ ही सेकेंड में 5 राउंड गोलियां चलीं. पुलिस ने इस मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया है. इस फायरिंग की घटना की सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा हो रही है. कुछ सितारों ने इसपर रिएक्ट भी किया है. फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने भी प्रतिक्रिया दी है.
उन्होंने हमले के अगले दिन यानी 19 अक्टूबर को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, “टाइगर श्रॉफ के साथ जो हुआ, वो पहले कभी नहीं देखा गया. रंगदारी, सुपारी देकर हत्या या आपसी समझौते से जुड़े कत्ल के बजाय, पहली बार ऐसा लगता है कि वे अब सिर्फ अपनी शान और घमंड के लिए हत्या करना चाहते हैं.”
What happened with @iTIGERSHROFF is a never before seen phenomenon ..Instead of killings relating to extortion , contract murders , settlements etc , for the first time ever , they seem to be wanting to kill for vanity and pride



