जिस कलाकार को मिला पहला भारत रत्न उसकी बायोपिक इस एक्ट्रेस को 7 बार हुई ऑफर, क्यों नहीं बनी बात?
कभी साउथ इंडस्ट्री में ठुकराई गईं विद्या बालन ने जेलर 2 के जरिए वर्सेटाइल एक्टिंग का नमूना पेश किया. अब एक्ट्रेस ने अपने ड्रीम प्रोजेक्ट पर बात की है जिसका हिस्सा फिलहाल रश्मिका मंदाना हैं.
MS Subbulakshmi Biopic Movie: भारत में कोने-कोने से एक से बढ़कर एक कलाकार ऐसे रहे हैं जिनकी सिंगिंग को काफी पसंद किया गया है. लेकिन भारत में सबसे पहला भारत रत्न जीतने वाली कलाकार एम एस सुब्बुलक्ष्मी थीं. उन्हें मां सरस्वति की आवाज कहा जाता था. बड़े-बड़े मंदिरों के फाटक उनकी मधुर आवाज से ही खुलते थे. दुनियाभर में नाम कमाने वाली और साउथ इंडस्ट्री को अपनी आवाज के जादू से मंत्रमुग्ध कर देने वाली एम एस सुब्बुलक्ष्मी का योगदान भारतीय संगीत जगत में अतुलनीय है. उनपर कई बार फिल्म बनाने की चर्चा हुई. खुद जेलर 2 में विलेन का रोल करने वाली विद्या बालन ने बताया कि उन्हें इस बायोपिक के लिए 7 बार ऑफर आए थे.
लेकिन किसी कारण बात बन नहीं सकी. अब ये बायोपिक कन्फर्म हो चुकी है और एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना ये लीड रोल प्ले कर रही हैं. हालिया इंटरव्यू में विद्या बालन ने इस बायोपिक को अपना ड्रीम प्रोजेक्ट बताया और साथ में ये भी बताया कि आखिर क्यों एक्ट्रेस इस रोल के लिए हां नहीं कर सकीं.
विद्या बालन को 7 बार ऑफर हुई एम एस सुब्बुलक्ष्मी बायोपिक
हालिया इंटरव्यू के दौरान विद्या बालन ने बताया कि साल 2012-13 में वे राजीव मेनन संग एम एस सुब्बुलक्ष्मी बायोपिक पर काम कर रही थीं. लेकिन फिल्म कोलेकर स्टे ऑर्डर आ गए और इसके बाद ये फिल्म नहीं बन सकी. इस बात से विद्या का दिल टूट गया क्योंकि ये उनका ड्रीम प्रोजेक्ट था और वे ये रोल करने के लिए बेकरार थीं. एम एस सुब्बुलक्ष्मी को ट्रिब्यूट देते हुए विद्या बालन ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोशूट्स शेयर किए थे जिसमें वे दिग्गज सिंगर के गेटअप में नजर आ रही थीं. वो फोटोज खूब वायरल हुई थीं और फैंस ने भी डिमांड की थी वे ये बायोपिक करें.
एक्ट्रेस ने कहा- जब वो फोटोशूट वायरल हुआ तो मुझे एम एस सुब्बुलक्ष्मी जी का रोल प्ले करने के लिए 7 फिल्मों के ऑफर्स आए थे. लेकिन मैंने साफ कर दिया था कि फिल्म को शुरू करने के लिए जो जरूरी परमीशन चाहिए वो मुझे अगर नहीं मिलेगी तब तक मैं ये फिल्म शुरू नहीं कर सकती हूं. एक बार परमीशन मिल जाए तो मैं इस रोल को जरूर करूंगी. लेकिन अगर परमीशन नहीं मिलती है तो मैं ये रोल कभी नहीं कर पाऊंगी.
ये भी पढ़ें- Jailer 2 Box Office: रजनीकांत की जेलर 2 ने उड़ाया गर्दा, 2 दिन में पार कर डाले 200 करोड़, चौंका देगा ओवरसीज कलेक्शन
अब रश्मिका मंदाना प्ले कर रहीं ये रोल
विद्या बालन के अलावा ऐसी चर्चा भी थी कि साई पल्लवी ये रोल करेंगी. लेकिन फिलहाल ये फाइनल हो चुका है कि रश्मिका मंदाना महान सिंगर का किरदार पर्दे पर निभाती नजर आएंगी. विद्या बालन की बात करें तो वे जेलर 2 फिल्म में कांथा के रोल में नजर आई हैं. इस फिल्म में उनके किरदार की खूब चर्चा हो रही है और फैंस इसकी तारीफ भी कर रहे हैं. साथ ही अब ये भी क्लियर हो गया है कि रजनीकांत की इस फिल्म फ्रेंचाइजी के तीसरे पार्ट में विद्या बालन लीड नेगेटिव रोल में नजर आएंगी. इसका निर्देशन गौथम तिन्नानुरी कर रहे हैं और फिल्म का संगीत अनिरुद्ध रविचंदर ने दिया है.




