Awarapan 2 Teaser: मेरा दर्द से पुराना रिश्ता है… इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का टीजर जारी

Awarapan 2 Teaser: मेरा दर्द से पुराना रिश्ता है… इमरान हाशमी की ‘आवारापन 2’ का टीजर जारी

Awarapan 2 Teaser: इमरान हाशमी की अपकमिंग फिल्म 'आवारापन 2' का टीजर रिलीज हो चुका है. पिछले पार्ट की तरह इसमें भी गाने हैं, डायलॉग्स हैं और इमरान भी काफी जच रहे हैं. वो एक बार फिर से शिवम के कैरेक्टर में दिखने वाले हैं. उनके साथ दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी इस फिल्म में हैं.

Emraan Hashmi Awarapan 2 Teaser: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी 19 सालों के बाद एक बार फिर से शिवम के कैरेक्टर में वापसी कर रहे हैं. साल 2007 में आई उनकी फिल्म ‘आवारापन’ का सीक्वल आ रहा है. 29 जून को मेकर्स ने ‘आवारापन 2’ को टीजर वीडियो रिलीज कर दिया है, जिसमें एक बार फिर से इमरान शिवम के रोल को निभाते हुए दर्द और तड़प में नजर आ रहे हैं.

टीजर की शुरुआत इमरान हाशमी के सीन से होती है, जहां वो बाइक पर सवार नजर आ रहे हैं. इस सीन में उनका चेहरा तो दिखाई नहीं देता, सिर्फ उनकी आवाज सुनाई देती है. वो कहते हैं, “कुछ लोगों की कहानियां उनकी मर्जी से खत्म नहीं होती. उनकी कहानी दूसरों के लिए लिखी जाती है.” उसके बाद इमरान एक कब्र पर जाते हैं, जहां नाम लिखा होता है- आलिया हमीद. गौरतलब हो कि ‘आवारापन’ के पहले पार्ट में आलिया का रोल एक्ट्रेस श्रिया सरण ने निभाया था.

यहां देखें ‘आवारापन 2’ का टीजर

इस 1 मिनट 45 सेकेंड के टीजर में दर्द है, इमोशन है, प्यार है, गाने हैं, डायलॉग्स हैं और फाइट सीन भी. एक सीन में इमरान फाइट करते नजर आते हैं, वहां पर उनका एक शानदार डायलॉग है. वो कहते हैं, “दर्द से पुराना रिश्ता है मेरा…इस बार या तो ये आवारापन खत्म होगा या फिर मैं.” उसके बाद वो मशहूर गाना सुनाई देता है, ‘तो फिर आओ, मुझको सताओ…’

दिशा पाटनी और शबाना आजमी भी फिल्म में

‘आवारापन 2’ में दिशा पाटनी फीमेल लीड हैं. उनकी एक छोटी सी झलक भी दिखाई गई है. शबाना आजमी फिल्म की मेन विलेन हैं. वो भी कुछ सेकेंड के लिए टीजर में दिखी हैं, लेकिन इस टीजर का पूरा फोकस इमरान हाशमी पर है. पिछले पार्ट को मोहित सूरी ने डायरेक्ट किया था, लेकिन इस बार डायरेक्शन की कमान संभाली है नितिन कक्कड़ ने.

ये भी पढ़ें-

कोई पूछता नहीं था, मिलते थे छोटे-मोटे रोल, पंचायत ने इन 5 कलाकारों को बना दिया बड़ा स्टार

बॉलीवुड का वो खान, जिसने की 2 हॉरर फिल्में, दोनों पर लगा FLOP का ठप्पा, पर आज हैं कल्ट क्लासिक

‘आवारापन 2’ का टीजर काफी शानदार लग रहा है. ऐसा मालूम हो रहा है कि इमरान ने एक बार फिर से लोगों को बड़े पर्दे पर एंटरटेन करने के लिए कुछ बड़ी तैयारी की है. अब देखना होगा कि रिलीज के बाद ये फिल्म कैसा कमाल दिखाती है. 14 अगस्त को ये पिक्चर थिएटर में दस्तक देगी.

इसराफिल
इसराफिल

ज्ञान एवं मोक्ष की भूमि गया से ताल्लुक रखने वाले इसराफिल TV9 भारतवर्ष के हिंदी डिजिटल विंग में बतौर सीनियर सब-एडिटर काम कर रहे हैं. वो यहां दिसंबर 2022 से एंटरटेनमेंट सेक्शन में अपनी जिम्मदेरियां निभा रहे हैं और लोगों तक ताजातरीन खबरें पहुंचा रहे हैं. उनकी कोशिश होती है कि वो हर छोटी-बड़ी खबर की बारीकी को आसान शब्दों में समझा सकें. फिल्मी गॉसिप्स और बी-टाउन के सितारों से जुड़ी किस्से कहानियों में इसराफिल की खास दिलचस्पी है. किताबों और इंटरनेट के जरिए वो अलग-अलग किस्सों को जानने की कोशिश में लगे रहते हैं. उनमें से खास कहानियों को वो अपने पाठकों तक भी पहुंचाते हैं.अपने आबाई शहर से ही शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद इसराफिल ने दिल्ली NCR का रुख किया और चौधरी चरण सिंह यूनिवर्सिटी से एफिलिएटिड IIMT कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता एवं जनसंचार (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की. TV9 के साथ जुड़ने से पहले वो ABP न्यूज की हिंदी वेबसाइट में कंसल्टेंट राइटर के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उससे पहले उन्होंने और भी कुछ एंटरटेनमेंट वेबसाइट्स के लिए काम किया है. उनके पत्रकारिता करियर की शुरुआत JK24×7 न्यूज के साथ बतौर इंटर्न हुई थी."

Read More