तीन बार पोस्टपोन होने के बाद अब फाइनल हो गई ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट? 500 करोड़ी फिल्म पर मिल गया बड़ा हिंट

तीन बार पोस्टपोन होने के बाद अब फाइनल हो गई ‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट? 500 करोड़ी फिल्म पर मिल गया बड़ा हिंट

Toxic Release: यश की टॉक्सिक लंबे वक्त से अटकी हुई है, जिसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है. लगातार तीन बार पोस्टपोन होने के बाद अब लगता है कि ये फिल्म थिएटरों में दस्तक देने वाली है. यश की मोस्ट अवेटेड 'टॉक्सिक' की रिलीज डेट पर मेकर्स ने बड़ा हिंट दे दिया है.

Yash Toxic Release Date: यश की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ लगातार सुर्खियों में बनी हुई है और इसकी वजह फिल्म में हो रही देरी है. ‘टॉक्सिक’ इस साल की सबसे ज्यादा इंतजार की जाने वाली फिल्मों में से एक है. ये फिल्म पहले 4 जून 2026 को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसे नई तारीख के लिए टाल दिया गया. लगातार 3 बार पोस्टपोन हो चुकी ‘टॉक्सिक’ अब लगता है जल्द ही थिएटरों में दस्तक दे सकती है. बीते रोज मेकर्स ने इस फिल्म की रिलीज डेट पर एक हिंट दे दिया है, जिसे देखकर लग रहा है कि यश की फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली

यश की ‘टॉक्सिक’ में हो रही देरी की वजह से ऐसी खबरें भी सामने आ रही हैं कि शायद ये फिल्म इस साल सिनेमाघरों में न आए. लेकिन इन्हीं खबरों के बीच अब मेकर्स ने ‘टॉक्सिक’ की रिलीज की तारीख का ऐलान करने का हिंट दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है.

मेकर्स ने दिया टॉक्सिक पर हिंट

‘टॉक्सिक’ टीम ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक नई अनाउंसमेंट की तरफ इशारा किया. एक पोस्ट शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “क्या कल के लिए कोई प्लान है?”. इस पोस्ट से ये हिंट मिलता है कि जल्द ही कोई अपडेट आने वाला है. जहां टीम एक नई अनाउंसमेंट की तैयारी कर रही है, वहीं ‘आकाशवाणी’ की रिपोर्ट के मुताबिक मेकर्स ‘टॉक्सिक’ को अगस्त 2026 के आखिरी हफ्ते में रिलीज करने की प्लानिंग कर रहे हैं.

रिलीज डेट पर सस्पेंस

इस बीच, एक हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया कि ‘टॉक्सिक’ की रिलीज को और आगे बढ़ाया जा सकता है क्योंकि टीम इसे बड़े स्केल पर इंटरनेशनल लेवल पर रिलीज करने के बारे में सोच रही है. जल्द ही कोई ऑफिशियल अपडेट आने की उम्मीद है, इसलिए यश के फैंस को इंतजार करना होगा और देखना होगा कि 500 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म आखिरकार कब बड़े पर्दे पर आएगी.

सना चौधरी
सना चौधरी

सना यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली हैं. सना ने हाईटेक इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की है. पढ़ाई के साथ-साथ कंटेंट ऑप्टिमाईजेशन और वीडियो एडिटिंग भी सीखा है. जिसके बाद सना ने अलग-अलग जगहों पर डिजिटल कॉन्टेंट राइटर और वीडियो एडिटर के तौर पर काम किया.  इससे पहले सना Zee मीडिया में बतौर वीडियो और कंटेंट एडिटर काम कर चुकी हैं. उन्होंने जी न्यूज में सोशल मीडिया पेज मैनेज किया है. Zee के बाद सना ने टीवी9 भारतवर्ष की वेबसाइट TV9hindi.com में बतौर ट्रेनी ज्वाइन किया. सना को न्यूज़ एंकरिंग का भी शौक है.

Read More