IKKA: कौन है ये एक्ट्रेस, जिसने ‘इक्का’ के सेट पर अक्षय खन्ना को नहीं पहचाना, बोलीं- वो मुस्कुरा रहे थे…

IKKA: कौन है ये एक्ट्रेस, जिसने ‘इक्का’ के सेट पर अक्षय खन्ना को नहीं पहचाना, बोलीं- वो मुस्कुरा रहे थे…

IKKA: सनी देओल की फिल्म 'इक्का' की रिलीज का इंतजार किया जा रहा है. 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर फिल्म आ रही है. जिसमें सनी पाजी के अलावा अक्षय खन्ना और दीया मिर्जा भी नजर आ रही हैं. लेकिन ये एक्ट्रेस कौन हैं, जो 'इक्का' के सेट पर अक्षय खन्ना को ही नहीं पहचान पाईं और वजह उनकी मुस्कुराहट को बता दिया.

IKKA: सनी देओल और अक्षय खन्ना लंबे वक्त बाद एक साथ आ रहे हैं. पर इस बार आमने-सामने होंगे और इस लड़ाई में कौन जीतेगा, यह फैसला जल्द ही हो जाएगा. इसके अलावा दीया मिर्जा और तिलोत्तमा शोम भी फिल्म का हिस्सा हैं, 10 जुलाई को नेटफ्लिक्स पर फिल्म आ रही है. फिल्म का ट्रेलर भी आ चुका है, लेकिन क्या आप जानते हैं फिल्म में काम कर रहीं एक्ट्रेस तिलोत्तमा शोम ‘इक्का’ के सेट पर अक्षय खन्ना को पहचान नहीं पाईं. वो उनके सामने से निकल गईं, जिसके बाद अक्षय खन्ना ने ही एक्ट्रेस को आवाज देकर रोका. वो बताती हैं कि- ”अक्षय खन्ना की स्माइल की वजह से नहीं पहचान पाईं.”

जल्द ही अक्षय खन्ना को सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​की फिल्म ‘इक्का’ में देखा जाएगा. हाल ही में ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान तिलोत्तमा ने बताया कि वो सेट पर अक्षय खन्ना को पहचान नहीं पाईं और उनके पास से गुजर गईं. जिसके बाद अक्षय ने उन्हें वापस बुलाया. दरअसल तिलोत्तमा कई बड़े प्रोजेक्ट्स में दिख चुकी हैं. जिसमें- ‘लस्ट स्टोरीज 2’, ‘द फैबल’, ‘अंग्रेजी मीडियम’, ‘यूनियन लीडर’, ‘हिंदी मीडियम’, ‘दिल्ली क्राइम’, ‘पाताल लोक’ समेत कई वेब सीरीज शामिल हैं.

अक्षय खन्ना को क्यों नहीं पहचान पाईं?

हाल ही में ‘इक्का’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान तिलोत्तमा ने एक किस्सा शेयर किया. वो बताती हैं कि- “मैंने अक्षय खन्ना को कभी मुस्कुराते हुए नहीं देखा था, लेकिन एक दिन जब मैं काम खत्म करके निकल रही थी, तो एक शख्स मुस्कुराते हुए मेरी तरफ आ रहा था. मैंने बस मुस्कुराकर आगे बढ़ना चाहा, तभी उन्होंने कहा- ‘तिलोत्तमा’. जब मैं मुड़ी तो देखा कि वो अक्षय खन्ना थे. मैं उन्हें पहचान नहीं पाईं क्योंकि वह मुस्कुरा रहे थे. वह सच में बहुत प्यारे इंसान हैं.” दरअसल स्टेज पर अपनी स्पीच के दौरान तिलोत्तमा इमोशनल भी हो गईं थीं. इस दौरान उन्होंने सनी देओल के साथ काम करने पर भी खुशी जताई.

कौन हैं तिलोत्तमा शोम?

दरअसल तिलोत्तमा शोम ने अपने करियर की साल 2001 में शुरुआत की है. वो मीरा नायर की फिल्म ‘मॉनसून वेडिंग’ में ‘एलिस’ का किरदार निभाती दिखी थीं. हालांकि, इसके बाद उन्होंने फ्लोरियन गैलेनबर्गर की फिल्म ‘शैडोज ऑफ टाइम’ में भी एक्टिंग की. तिलोत्तमा ने अपनी एक्टिंग और शानदार किरदारों से सबका दिल जीता है. बताते चलें कि भारतीय सिनेमा में उनकी वापसी ड्रामा फिल्म ‘सर’ से हुई. इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ एक्ट्रेस का ‘फिल्मफेयर क्रिटिक्स अवॉर्ड’ भी मिल चुका है. हालांकि, अब एक्ट्रेस अपने अगले प्रोजेक्ट इक्का के लिए भी काफी एक्साइटेड हैं.

अंकिता चौहान
अंकिता चौहान

अंकिता चौहान TV9 भारतवर्ष डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं. यहां एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. न्यूज चैनल और डिजिटल मीडिया में 5 साल से अधिक का अनुभव है. हरियाणा स्थित हिसार के गुरु जंबेश्वर यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म की पढ़ाई की है और उसके बाद इसी कॉलेज से मास्टर्स डिग्री हासिल की है. इसके बाद हिंदी न्यूज चैनल इंडिया न्यूज से इंटर्नशिप की और यहीं से (मध्य प्रदेश/ छत्तीसगढ़) अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत भी की है. उसके बाद बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर हरियाणा न्यूज से जुड़ीं. यहां उनका स्पेशल प्रोग्रामिंग करने का अनुभव है. इसके अलावा स्पोर्ट्स टीम के साथ भी काम किया है. फिर TV9 भारतवर्ष से जुड़ीं. यहां बिजनेस टीम के साथ काम किया है, साथ ही वेब स्टोरीज के सेक्शन में सभी कैटेगिरी की जिम्मेदारियां संभाली हैं और अब एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं.

Read More