कोई पूछता नहीं था, मिलते थे छोटे-मोटे रोल, पंचायत ने इन 5 कलाकारों को बना दिया बड़ा ‘स्टार’
Panchayat Actor Star Cast: वेब सीरीज पंचायत के 4 सीजन्स आ चुके हैं और अब पांचवे सीजन पर काम चल रहा है. वैसे तो इस सीरीज में कई एक्सपीरियंस्ड कैरेक्टर्स भी नजर आए लेकिन कुछ कलाकार ऐसे भी रहे जो इस सीरियल से रातों-रात फेमस हो गए. और ऐसे फेमस हुए कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इन कलाकारों की प्रतिभा से वाकिफ हैं. आइए जानते हैं कि ये 5 कलाकार कौन से हैं.
पंचायत सीरीज का अपना अलग ही रुतबा रहा है और इस सीरीज को देशभर में खूब पसंद किया गया है. इस सीरीज के 4 सीजन्स आ चुके हैं और अब पांचवे सीजन की तैयारी है. इसपर भी काम चल रहा है और इसका आना भी कन्फर्म है. शो में वैसे तो रघुबीर यादव और नीना गुप्ता ने भी अहम रोल प्ले किया था लेकिन शो में 5 ऐसे सितारे भी आए जिन्होंने अपने अभिनय से चौंका दिया और देखते ही देखते घर-घर में पॉपुलर हो गए.
बिनोद- सीरीज में बिनोद का किरदार एक्टर आशोक पाठक ने प्ले किया है. उन्होंने अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग से सभी को खूब हंसाया है जबकी सीरीज में उनके बहुत ज्यादा सीन्स भी नहीं हैं. हाल ही में जब वे एक समारोह में पीएम मोदी से मिले तो मोदी जी ने उन्हीं का डायलॉग उन्हें सुना दिया. ये देख आशोक हैरान रह गए और गदगद हैं.
सान्विका- सीरीज में सन्विका ने सचिव जी के लव इंटरेस्ट और प्रधान जी की बिटिया रिंकी का रोल प्ले किया है. सीरीज में अपने बेबाक अंदाज से उन्होंने फैंस को एंटरटेन किया है और कई लोग तो उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं.
प्रहलाद चा- सीरीज में फैजल मलिक ने प्रहलाद चा का रोल प्ले किया है. उनका भी अपना औरा रहा है और वे सीरीज के सबसे मजबूत किरदारों में से एक हैं. गांव में दोनों पक्षों के बीच उनकी इज्जत है और उनकी स्क्रीन टाइमिंग भी अच्छी-खासी है. वे पहले से ही मनोरंजन जगत का हिस्सा रहे हैं लेकिन पंचायत के बाद तो उनकी पॉपुलैरिटी में चार चांद लग गए.



