Karwa Chauth 2026: छलनी से लेकर मिट्टी के करवा तक, करवा चौथ पूजन की थाली घर पर इस तरह करें डेकोरेट

Karwa Chauth 2026: छलनी से लेकर मिट्टी के करवा तक, करवा चौथ पूजन की थाली घर पर इस तरह करें डेकोरेट

करवा चौथ की पूजा में मिट्टी का करवा, छलनी, जल का लोटा जैसी चीजें बहुत अहम होती हैं. अपनी पूजन थाली को खूबसूरत बनाने के लिए इन सभी चीजों को आप घर पर ही खूबसूरत तरीके से डेकोरेट कर सकती हैं.

करवा चौथ का व्रत इस बार 29 अक्टूबर, बृहस्पतिवार को रखा जाएगा. पूजन की थाली को लेकर हर एक छोटी चीज का ख्याल रखा जाता है. मॉडर्न सोच और परंपराओं के साथ इस त्योहार में भी कई चीजें और एड हुई हैं. इस दिन कपल स्पेशल फोटो शूट भी कराते हैं. ऐसे में आपके अच्छे लुक के साथ ही ये भी जरूरी है कि करवा, थाली और छलनी भी फोटो में अच्छी आए. आप कुछ सिंपल सी चीजों से इन सारी चीजों को आसानी से सजा सकती हैं.

महिलाएं करवा चौथ को लेकर काफी एक्साइटेड रहती हैं. वो अपने कपड़ों से लेकर इस दिन के लिए पूजन के सामान तक की खरीदारी चुन-चुनकर करती हैं. पूजा की थाली तो सबसे खास मानी जाती है. तो चलिए जान लेते हैं इसे घर पर डेकोरेट करने के सिंपल टिप्स.

थाली को ऐसे करें तैयार

थाली को सजाने के लिए आपको चाहिए होगा ग्लू, रेड वेलवेट पेपर और कुछ गोल्डन या सिल्वर लेस, सबसे पहले पूरी थाली में अंदर की तरफ को ब्रश की हेल्प से ग्लू लगा दें. अब उसके ऊपर वेलवेट पेपर अच्छे से चिपकाएं और 5 मिनट सूखने दें. इसके बाद लेस को आप थाली के थाली के बीच से क्रॉस करके इस तरह लगाएं कि इसमें चार हिस्से बन जाएं. दरअसल इससे बची हुई जगह में दीपक और बाकी सामग्री रखने में आसानी रहेगी. इसके बाद किनारों पर लेस लगाकर इसे कंप्लीट कर लें.

Karwa Chauth Pooja Thali Decoration

(Image:Pexels)

करवा और लोटा करें डेकोरेट

पारंपरिक रूप से करवा को पिसे हुए ताजा चावलों के घोल से रंगा जाता है और महावर से डिजाइन बनाए जाते हैं. आप इसके अलावा इसपर कुछ शीशे भी लगा सकती हैं. जल वाले लोटे पर चाहे तो रेड पेंड कर लें या फिर इसपर भी वेलवेट पेपर चिपकाएं, लेकिन ध्यान रखें कि पेपर में सिलवटें नहीं पड़नी चाहिए. इसके बाद चारों तरफ शीशे के गोल और चौकोर पीस लगाकर इसे डेकोरेट कर लें. इसी के साथ लोटे के चारों तरफ एक राउंड थाली की मैचिंग लेस भी लगाएं.

छलनी की डेकोरेशन

पूजा की छलनी को डेकोरेट करना भी काफी सिंपल है. आप इसके लिए फ्रिंज वाली लेस खरीदें. पहले रेड वेलवेट पेपर छलनी के चारों तरफ चिपकाएं और फिर निचले किनारों पर फ्रिंज लेस चिपका दें. ऊपर के बचे हुए हिस्से में सितारे, हाफ राउंड बीड्स या शीशे के पीस आपके पास जो भी चीज हो वो लगा सकती हैं. इस तरह से आपकी पूजा थाली की सारी चीजों की डेकोरेशन आसानी से हो जाएगी.

ये चीजें भी करें थाली में एड

आप छोटी सी डिब्बी को डेकोरेट करके इसमें सिंदूर भरकर थाली में रख सकती हैं और एक लाल कपड़े और गोल्डन लेस से डेकोरेट की गई पोटली भी थाली रखें, जिसमें अर्पित किया जाने वाला श्रंगार का सामान रखें. करवा चौथ की पूजा थाली इस तरह कंप्लीट हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: वर्किंग वुमन हैं? करवा चौथ पर लगाएं ये मेहंदी डिजाइन, समय लगेगा कम

शशि सिंह
शशि सिंह

शशि सिंह टीवी9 डिजिटल हिंदी में बतौर सब एडिटर कार्यरत हैं. उत्तर प्रदेश के बरेली शहर से ताल्लुक रखने वाली शशि ने बरेली कॉलेज (महात्मा ज्योतिबा फुले रुहेलखंड विश्वविद्यालय) से आर्ट्स से ग्रेजुएशन किया है और अमर उजाला से संबंद्ध इंस्टीट्यूट 'द आरोहन मीडिया स्कूल' से इंटीग्रेटेड डिजिटल मीडिया में पीजी डिप्लोमा कर चुकी हैं. इसके साथ ही अमर उजाला से ही इन्होंने बतौर जूनियर कंटेंट राइटर पत्रकारिता के करियर की शुरुआत की. वह रिलीजन, रिलेशनशिप, फूड, हेल्थ, और मनोरंजन जैसे टॉपिक्स पर लिखती हैं. इन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन सालों से ज्यादा का अनुभव है. वहीं मनोरंजन के साथ राजनीति, क्राइम और देश-दुनिया की खबरों के लेखन में भी दिलचस्पी रखती हैं. इसके अलावा इन्होंने 'टेकवन स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन' से पत्रकारिता में मास्टर डिग्री भी ली है. वह किताबें पढ़ने, कविताएं और शायरी लिखने-पढ़ने का शौक रखती हैं और नई-नई चीजों को एक्सप्लोर करना पसंद करती हैं.

Read More