Vivo Y600 चीन में हुआ लॉन्च, भारत में इस दिन होगी एंट्री, ये है बड़ी खासियत

Vivo Y600 चीन में हुआ लॉन्च, भारत में इस दिन होगी एंट्री, ये है बड़ी खासियत

वीवो ने चीन में नया स्मार्टफोन Vivo Y600 लॉन्च किया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत 10,000mAh की बैटरी है. इसमें 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek प्रोसेसर मिलता है.

स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी वीवो ने चीन में अपना नया स्मार्टफोन Vivo Y600 लॉन्च कर दिया है. इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 10,000mAh की बड़ी बैटरी है. कंपनी ने इसे उन लोगों को ध्यान में रखकर पेश किया है, जो बार-बार फोन चार्ज करने की परेशानी से बचना चाहते हैं. फोन में बड़ी AMOLED स्क्रीन, 120Hz रिफ्रेश रेट और MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर भी दिया गया है.

Vivo Y600 कंपनी की बैटरी पर खास ध्यान देने वाली Y600 सीरीज का चौथा स्मार्टफोन है. इससे पहले कंपनी Y600 Pro, Y600 Turbo और Y600i पेश कर चुकी है. इस सीरीज के फोन में 8,000mAh से लेकर 10,200mAh तक की बैटरी मिलती है. वीवो ने पुष्टि की है कि उसका आने वाला स्मार्टफोन Y600, 30 अक्टूबर को चीन में लॉन्च होगा, और इसके लिए प्री-ऑर्डर 26 अक्टूबर से शुरू होंगे. कंपनी ने फोन के डिजाइन का भी खुलासा किया है और पुष्टि की है कि इसमें 10,000mAh की बड़ी बैटरी होगी.

Vivo Y600 के फीचर्स

Vivo Y600 में 6.83 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है. इसका 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन पर स्क्रॉलिंग और गेमिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बना सकता है. फोन में MediaTek Dimensity 7300e प्रोसेसर दिया गया है. इसके साथ 8GB तक रैम और 256GB तक स्टोरेज का विकल्प मिलता है.

फोटोग्राफी के लिए फोन के पीछे 50MP का मैन कैमरा दिया गया है. वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. यह स्मार्टफोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है.

10,000mAh की बैटरी सबसे बड़ी खासियत

इस फोन में 10,000mAh की बैटरी दी गई है, जो इसकी सबसे बड़ी खासियत है. कंपनी के दावे के मुताबिक, फोन ने लगातार लाइवस्ट्रीमिंग के परीक्षण में 32 घंटे 37 मिनट तक काम करके गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. हालांकि, नॉर्मल इस्तेमाल में बैटरी कितने समय तक चलेगी, इसका सही अंदाजा रियल यूज के बाद ही लगेगा. फोन में 44W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है. इतनी बड़ी बैटरी को चार्ज करने में कितना समय लगेगा, यह चार्जिंग की वास्तविक गति पर निर्भर करेगा.

कीमत और उपलब्धता

चीन में Vivo Y600 के 6GB रैम और 128GB स्टोरेज वाले शुरुआती मॉडल की कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 28,500 रुपये रखी गई है. इसकी बिक्री 30 अक्टूबर से शुरू होगी. फोन डायमंड गोल्ड, ऑब्सिडियन ब्लैक और सैफायर ब्लू रंगों में उपलब्ध होगा. फोन के फीचर्स Vivo S2 FE से काफी मिलते-जुलते हैं, जिसे भारत में इसी महीने लॉन्च किए जाने की बात कही गई है. हालांकि, Vivo Y600 के भारत में लॉन्च को लेकर अभी कोई जानकारी नहीं दी गई है.

ये भी पढ़ें- Apple का नया सिक्योरिटी सिस्टम! बिना बॉक्स खोले पकड़ी जाएगी iPhone की चोरी

महेंद्र भार्गव
महेंद्र भार्गव

महेंद्र भार्गव एक अनुभवी बिजनेस और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो 2018 से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में सक्रिय रूप से काम कर रहे हैं. वर्तमान में महेंद्र TV9 Bharatvarsh के साथ जुड़े हुए हैं, जहां बिजनेस और ऑटोमोबाइल से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट्स, रिव्यू, एक्सक्लूसिव स्टोरीज़ और इन-डेप्थ एनालिसिस पर काम कर रहे हैं. ऑटोमोबाइल और बिजनेस सेगमेंट में 5+ सालों के अनुभव के साथ, Mahendra ने कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया है. महेंद्र नवदुनिया (दैनिक जागरण ग्रुप) अखबार से रिपोर्टर के तौर पर शुरुआत की. आगे ETV Bharat, Dainik Bhaskar, News18 और Zee News में उन्होंने डिजिटल कंटेंट क्रिएशन में कई भूमिकाओं में काम किया.

Read More