हर सुबह खुद के नाम करें 30 मिनट, ये आदतें रखेंगी हेल्दी और फिट
सुबह की शुरुआत अगर अच्छी आदतों से की जाए और इसे लाइफ का जरूरी हिस्सा बना लिए जाए तो न सिर्फ आप फिजिकली फिट और हेल्दी रहते हैं, बल्कि मेंटल हेल्थ को भी फायदा होता है. चलिए जान लेते हैं ऐसी ही 5 आदतें.
सेहत को सबसे ज्यादा प्राथमिकता देना चाहिए, तभी आप पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में भी बेहतर कर पाते हैं. पॉल्यूशन, स्ट्रेस, खानपान की खराब आदतें, सोने से लेकर जागने तक का बिगड़ा हुआ रूटीन आज के समय में ऐसे फैक्टर हैं जो सेहत के बुरी तरह प्रभावित कर रहे हैं. भागदौड़ भरी जिंदगी में सुबह अपने लिए कम से कम 30 मिनट तो जरूर ही निकालने चाहिए. इस दौरान हेल्दी हैबिट्स को फॉलो करें. इससे आप शारीरिक रूप से स्वस्थ रहेंगे, साथ ही स्ट्रेस भी कम करने में मदद मिलती है.
घर के काम, जिम्मेदारियां और ऑफिस समय पर पहुंचने की टेंशन…इसमें ही कैसे समय गुजर जाता है पता ही नहीं चलता. इसी तरह से हम हर दिन अपनी सेहत को नजरअंदाज करते जाते हैं, लेकिन 24 घंटे में 30 मिनट तो निकाले ही जा सकते हैं जो आपको मेंटली और फिजिकली दोनों तरह से फिट रखने में मदद करें. चलिए जान लेते हैं कैसे बिताएं ये आधा घंटा ताकि आपकी सेहत रहे दुरुस्त.
सुबह उठते ही करें ये काम
बिस्तर से उठने के बाद तुरंत फोन चेक करने की आदत को छोड़ दें. इससे स्ट्रेस बढ़ता है. जागने के बाद 2-3 मिनट आराम से बैठें और गहरी सांस लें. इसके बाद आराम से बैठकर गुनगुना पानी पिएं. रातभर तकरीबन आप 8 से 9 घंटे बिना पानी पिए रहते हैं, इसलिए सुबह शरीर को हाइड्रेट जरूर करना चाहिए. इससे पाचन तंत्र मं भी सुधार होता है.
नट्स खाने से करें दिन की शुरुआत
रात में ही 1 अंजीर का टुकड़ा, किशमिश, 3-4 बादाम पानी में भिगोकर रख दें. सुबह जागने के बाद वॉशरूम, ब्रशिंग जैसी डेली रूटीन की चीजें कंप्लीट करें. इसके बाद आप बादाम छिलके उतारकर खाएं. इसी के साथ आप किशमिश, अंजीर को भी साथ में चबाकर खाएं. इसे अपनी रोज की आदत बना लेना चाहिए. अगर डायबिटिक हैं तो किशमिश को स्किप कर सकते हैं.

Image:Pexels
हल्की-फुल्की एक्टिविटी करें
तीसरा काम है हल्की-फुल्की एक्टिविटी करना. आप 15 मिनट वॉक कर सकते हैं. साइकलिंग कर लें या फिर स्ट्रेचिंग कर लें. अगर योगासन कर सकते हैं तो ये और भी बेहतर रहता है. 5 से 8 मिनट के लिए ब्रीदिंग एक्सरसाइज करें. इससे शारीरिक स्वास्थ्य तो सही रहेगा ही. इसके अलावा मेंटली भी हेल्दी रहेंगे.
प्रोटीन-फाइबर रिच नाश्ता
सुबह का खाना यानी नाश्ता हमेशा हेल्दी रखना चाहिए और इसे गलती से भी स्किप न करें. प्रोटीन और फाइबर से भरपूर चीजें खाएं. इससे आपको पूरे दिन के लिए एनर्जी मिलती है. चाय और कॉफी को खाली पेट लेना स्किप करना चाहिए.
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न स्रोतों पर आधारित है और इसका उद्देश्य सिर्फ सामान्य जानकारी प्रदान करना है. टीवी9 हिंदी लेख में शामिल जानकारी की पुष्टि नहीं करता. इसे चिकित्सकीय सलाह का विकल्प न मानें और स्वास्थ्य से जुड़ा कोई भी निर्णय लेने से पहले योग्य डॉक्टर से परामर्श करें.
ये भी पढ़ें: बच्चों में क्या होते हैं प्रदूषण के खतरनाक लक्षण, कैसे करें बचाव, डॉक्टर से जानें




